Pyasa Kauwa Ki Kahani: The Thirsty Crow Story In Hindi With Moral

बच्चों की नैतिक कहानियों में आज हम आपको सुनाएंगे एक प्यासे कौवे की कहानी। इस कहानी में कौवे की मेहनत से बच्चों को एक अनोखी सीख मिलेगी, तो ये कहानी उन्हें पढ़कर जरूर सुनाएगा…

एक बार की बात है, एक प्यासा कौवा पानी की तलाश में इधर–उधर भटक रहा था। उसने दूर–दूर तक पानी की तलाश की, लेकिन उसे कही भी पानी नहीं मिला। काफी देर तक प्यासे ही उड़ते रहने की वजह से अब उसके उड़ने की क्षमता भी खत्म हो रही थी। कौवा फिर भी पानी की तलाश में वह कई दूर तक उड़ता रहा। शायद उसे उम्मीद थी कि उसे कही ना कहीं पानी जरूर मिल जाएगा। 

प्यास से बेहाल हुआ कौवा  

काफी दूर तक जब उसे पानी नहीं दिखा तो उसकी उम्मीद टूटने लगी। वह हिम्मत हार ही रहा था, कि इतने में उसे दूर एक पानी का घड़ा दिखाई दिया। अपनी बची हुई हिम्मत को जुटाकर कौआ उत्साहित होकर घड़े के पास पहुंचा। खुश होकर उसने मटके में पानी पीने के लिए जैसे ही अपनी चोंच डाली, तो उसने देखा कि मटके में बहुत ही कम पानी है। मटका सुराहीदार था तो। उसका मुंह उसमें ज्यादा अंदर तक नहीं जा पा रहा था। 

घड़े का पानी नहीं पी पाने के कारण कौवा निराश हो गया। प्यास की वजह से वह पहले ही बेहाल हो रहा था। उसे समझ नहीं आ रहा था की वह क्या करे? 

यह भी पढ़ें: बच्चों की रात की कहानियां

पानी पीने के लिए कौवे ने लगाई अनोखी तरकीब 

कौवा यह सब सोच ही रहा था कि उसकी नजर आस–पास पड़े कंकड़ों पर पड़ी। कंकड़ों को। देखकर उसके दिमाग में एक बेहतरीन आइडिया आया।  उसने सोचा –क्यों न मैं इन कंकड़ों को पानी में डाल दूं?, ऐसा करने से पानी ऊपर आ जाएगा और मैं अपनी प्यास बुझा लूंगा। 

ये सोचकर कौवे ने एक–एक करके कंकड़ पानी में डालना शुरू कर दिया। थोड़ी देर में पानी थोड़ा ऊपर आ गया। ये देखकर कौवे का उत्साह बढ़ने लगा और उसने तेजी से मटके में कंकड़ डालना शुरू कर दिया। 

कौवे को मिला मेहनत का फल

लगातार मेहनत करने के बाद थोड़ी ही देर में मटके का पानी ऊपर की तरफ आ गया। पानी देखकर कौवा बहुत ही खुश हो गया। उसने मन भरके पानी पिया और अपनी प्यास बुझाई। थोड़ी देर आराम करने के बाद कौवा वह से उड़ गया। 

यह भी पढ़ें: पंचतंत्र की 5 कहानियां

🌟सीख (Moral of the Story)

  • मुसीबत में दिमाग से काम लें। 
  • आपकी समझदारी ही आपका असली खजाना है। 

उम्मीद है प्यासा कौवा कहानी आपको पसंद आई होगी। अगर कहानी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे, और अपने बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने के लिए हमारी Moral Stories In Hindi जरूर पढ़ें।

FAQs: Thirsty Crow Story को लेकर अक्सर पूछे गए सवाल

Q.1 : प्यास कौवे की कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?

Ans: प्यासा कौवा की कहानी से हमे सीख मिलती है, कि मुसीबत के समय भी शांति से सोच–समझकर काम करना चाहिए।

Q.2 : कौआ और पानी की कहानी क्या है?

Ans : प्यासा कौवा पानी की तलाश में घूमता है, उसे एक मटका दिखाई देता है, लेकिन उसमें बहुत ही कम पानी रहता है। कौवे की चोंच पानी तक नहीं जाती, ऐसे में वह अपना दिमाग लगाता है, और पानी में कंकड़ डालना शुरू कर देता है। थोड़ी ही देर में पानी ऊपर आ जाता है और कौवा पानी पीकर अपनी प्यास को। शांत कर लेता है। 

Q.3 : प्यासा कौवा कहानी का सारांश क्या है?

Ans : प्यासे कौवे की कहानी में एक कौवा अपनी चालाकी का इस्तेमाल करते हुए अपनी प्यास बुझाता है। ये कहानी हमें सिखाती है कि अगर आप बिना हार माने कड़ी मेहनत करते हैं तो सफलता आपको जरूर मिलती है। 

Q.4 : कौवे से क्या सीखना चाहिए?

Ans : इस कहानी में कौवे से हमें चतुराई सीखनी चाहिए, क्योंकि यहां कौवे ने अपनी चालाकी से ही अपनी प्यास बुझाई थी। 

Leave a Comment