शार्ट रोमांटिक लव स्टोरी: Short Romantic Love Story In Hindi 

रोमांटिक कहानियों के सफर में आज हम आपको सुनाएंगे एक जलपरी और राजकुमार की शॉर्ट रोमांटिक लव स्टोरी। इस कहानी में समुद्र और जमीन पर रहने वाले दो प्रेमियों के मिलन को बहुत ही रोचक तरीके से दर्शाया गया है। तो चलिए जल्दी से पढ़ते हैं, Small love Story In Hindi…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सालों पुरानी बात हैं, मालदीव का राजकुमार पारस बहुत ही होनहार और साहसी था। उसके पिता देवाशीष चाहते थे, की पारस पड़ोस की राजकुमारी से मिल ले ताकि आने वाले समय में उनका विवाह हो सके। 

पिता की आज्ञा पाकर पारस पड़ोसी राज्य की और निकल पड़ा। पड़ोसी राज्य का रास्ता समुद्र से होकर जाता था, ऐसे में राजकुमार अपने कुछ सैनिकों के साथ जहाज लेकर निकला। 

राजकुमार का जहाज समुद्र के बीचों बीच था, की तभी अचानक एक बहुत तेज तूफान आया, और वो जहाज समुद्र में डूब गया। जहाज के सभी सैनिक इधर उधर हो गए, राजकुमार ने तैरने की कोशिश की लेकिन वो बेहोश हो गया और समुद्र में डूबने लगा। 

राजकुमार पारस समुद्र में डूब ही रहा था कि अचानक से एक जलपरी आई और उन्हें किनारे पर ले गई। इस जलपरी का नाम था सोना। सोना आज ही 18 साल की हुई थी, और आज पहली बार ही उसे समुद्र की गहराइयों से सतह पर आने की परमिशन मिली थी। 

जलपरी को हुआ राजकुमार से प्यार 

समुद्र की सतह पर जब जलपरी ने पहली बार राजकुमार को देखा था तो, उसे पहली नजर में ही उससे प्यार हो गया। जलपरी ने राजकुमार की जान बचाई, लेकिन राजकुमार उसे देख नहीं पाया। 

बहुत सारे लोगों को किनारे पर देखकर जलपरी राजकुमार को बेहोशी की हालत में छोड़ कर समुद्र में चली गई। राजकुमार को जब होश आया तो उसने देखा कि बहुत सारे लोग उसे घेरे हुए हैं, पड़ोसी राज्य की राजकुमारी माया भी उनके साथ खड़ी है। राजकुमार पारस को लगा कि माया ने ही उसकी जान बचाई हैज़ ऐसे में वह उसके साथ उसके राज्य में चला गया। 

जलपरी ने चुकाई इंसान बनने की कीमत 

दूसरी और जलपरी राजकुमार के प्रेम में पागल हो गई थी। उसे पाने के लिए वो इंसान बनने को भी राजी थी। जलपरी समुद्र में एक जादूगरनी के पास गई जिसने उसे इंसान बनाने के बदले में उसकी आवाज मांग ली। जलपरी की दोस्तो ने उसे बहुत समझाया, पर वह नहीं मानी। 

अंत में जलपरी इंसान बनकर राजकुमार के पास गई। लेकिन जब वह राजकुमार के पास पहुंची तो उसने देखा कि, राजकुमार पड़ोसी राज्य की राजकुमारी माया के साथ सगाई कर रहे थे। राजकुमार को इस तरह देखकर जलपरी बहुत दुखी हुई। 

जलपरी के पास आवाज नहीं थी, तो वह राजकुमार को बोलकर नहीं बता सकती थी की जिसने उसकी जान बचाई वह लड़की माया नहीं बल्कि वह है। ऐसे मैं वह महल के बाहर आकर रोने लगी। 

यह कहानी भी ज़रूर पढ़ें: Desi Kahani in Hindi

क्या राजकुमार और जलपरी की शादी हो पाएगी? 

जलपरी एक बहुत ही अच्छे दिल की लड़की थी ऐसे में समुद्र से एक देवी प्रकट हुई, जिसने उसे एक दिन के लिए आवाज दी और बोली –” राजकुमार को। पाने के लिए तुमने अपनी इच्छा से अपनी आवाज खोई है। लेकिन तुम्हारा दिल साफ है, तो मैं तुम्हें एक। दिन के लिए तुम्हारी आवाज लौटती हूं। इस एक दिन में तुम राजकुमार को अपने दिल की बात बता सकती हो।” 

देवी का आशीर्वाद पाकर जलपरी खुश हो गई और वह भागकर महल में गई। जहां उसने राजकुमार को पूरी बात बताई, कि उस दिन तूफान में उसे समुद्र से बाहर निकलने वाली लड़की वह है। 

ये सुनकर माया भड़क गई, वह राजकुमार को खोना नहीं चाहती थी। ऐसे में वह बोली – “तुम झूठ बोल रही हो, राजकुमार को तुमने नहीं मैंने बचाया है, तुम चाहो तो मेरी प्रजा से पूछ सकती हो। ये सभी उस बात के साक्षी है।” 

राजकुमारी माया की बात सुनकर वहां उपस्थित सभी लोग बोले – “हां ये सही बोल रही हैं, जब हमने राजकुमार को देखा था, तो उस समय राजकुमारी वहां पर मौजूद थी।” 

ये सुनकर माया बोली – “ सुन लिया तुमने, अब यहां से चली जाओ वरना मैं तुम्हें झूठ बोलने के जुर्म में जेल में डाल दूंगी”। 

जलपरी की बात सुनकर राजकुमार सोच में पड़ गया। उसके मन में जलपरी के लिए सांत्वना थी, ऐसे में उसने उसे एक मौका दिया – “अगर तुमने मेरी जान बचाई है तो तुम्हें साबित करना होगा।” 

यह सुनकर जलपरी सोच में पड़ गई। तभी उसे याद आया कि उसके पास राजकुमार की एक निशानी है, जो उसकी जान बचाते समय उसके पास रह गई थी। ये एक कड़ा था – उसने तुरंत राजकुमार को वह कड़ा दिखाया। 

यह कहानी भी ज़रूर पढ़ें: Cinderella Story In Hindi

जलपरी के प्यार को मिली हैप्पी एंडिंग 

अब राजकुमार को याद आ गया था कि उसकी जान बचाने वाली लड़की वही है। दरअसल, जब जलपरी राजकुमार को किनारे पर लाई थी तो वह बेहोशी की हालत में था। लेकिन उसने जान बचाने के बदले में उस लड़की को अपना कड़ा दिया था जो अब जलपरी के पास था। 

राजकुमार पारस ने जलपरी सोना को उसकी जान बचाने के लिए धन्यवाद किया और उसे शादी के लिए प्रपोज किया। राजकुमार से शादी करने से पहले जलपरी ने उसे सारी सच्चाई बता दी, की कैसे उसे पाने के लिए वह जलपरी से इंसान बनी और उसे अपनी आवाज खोनी पड़ी। उसके पास आवाज केवल आज के लिए थी जो उसे जल की देवी ने दी थी। 

जलपरी की बात सुनकर राजकुमार बोला – “मैं तुम्हारी आत्मा से प्रेम करना चाहता हूं ना कि तुम्हारी आवाज।” ये सुनकर जलपरी खुश हो गई और दोनों ने शादी कर ली। शादी करने के बाद राजकुमार उसे अपने राज्य में ले गया और दोनों वहां खुशी-खुशी रहने लगे। 

💡 कहानी से सीख (Moral of the Story)

प्रेम दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है, जिसे पाने के लिए त्याग करना पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए। 

पढ़िए हमारी कुछ और शानदार कहानियाँ:

Leave a Comment