सालों पहले एक राजा और रानी थे। उनकी बहुत इच्छा थी कि उन्हें एक लड़की हो, लेकिन सालों तक उन्हें कोई बच्चा नहीं हुआ। एक बार एक सिद्ध महात्मा उनके राज्य में आए। उन्होंने रानी को एक चमकदार पौधा दिया, जिसे खाने के बाद रानी गर्भवतियों गई।
9 महीने के बाद राजा और रानी के यहां एक सुंदर सी राजकुमारी पैदा हुई, जिसका नाम रिपंजल रखा गया। रिपंज़ल बहुत ही सुंदर थी, जिसके सुनहरे बाल थे। महात्मा के आशीर्वाद से वह कुछ जादुई शक्तियों के साथ पैदा हुई थी, जिसके बारे में उसके माता पिता को कोई खबर नहीं थी।
लेकिन उन्हीं के महल के पीछे रहने वाली बूढ़ी जादूगरनी को इस बात का पता चल गया। उसे पता था कि, राजकुमारी के बालों में शक्ति है, जो उसे सदा के लिए जवान बनाए रख सकती है। इसी लालच में उसने रिपंजल का अपहरण कर लिया और उसे अपने साथ बहुत दूर ले गई। जादूगरनी ने उसे एक मीनार में बंद कर दिया जिसने कोई भी सीढ़ियां नहीं थी।
दुष्ट जादूगरनी ने राजकुमारी को किया अगवा
धीरे धीरे रिपंजल बड़ी होने लगी, और वह जादूगरनी को ही अपनी मां समझने लगी। रिपंजल के बाल धीरे धीरे बड़े होने लगे, जब भी वह गाना गाती तो उसके सुनहरे बाल लाइट की तरह चमचमाने लगते। दुष्ट जादूगरनी ने रिपंजल को बाहरी दुनिया से बिल्कुल अलग रखा। वह उससे कहती, “ बेटा l, बाहर की दुनिया बड़ी ही जालिम है। तुम्हे उस दुनिया से बचाने के लिए ही मैं तुम्हें यहां लेकर आई हूं”।
रिपंजल को बाहर की दुनिया देखनी थी, पर जादूगरनी के डर की वजह से वो कभी वहां से बाहर न जा सकी। दुष्ट जादूगरनी रोज बाहर जाती और शाम को मीनार के बाहर खड़े होकर आवाज लगाती, “रिपंजल, रिपंजल, अपने बालों को नीचे लटकाओ”। यह सुनकर वह अपने लंबे बालों को मीनार से नीचे लटका देती, जिसपर चढ़ कर जादूगरनी ऊपर आए जाती।
यह कहानी भी ज़रूर पढ़ें: Cinderella Story In Hindi
रिपंजल को मिला उसके सपनों का राजकुमार

एक दिन एक राजकुमार उस जगह से गुजरा जहां रिपंजल कैद थी। उस समय रिपंजल गाना गा रही थी। गाने की मधुर आवाज सुनकर राजकुमार उसकी तरफ खींचा चला गया। उसने देखा कि मीनार में एक लड़की गाना गा रही है, जो बहुत ही सुंदर है। पर मीनार में जाने का कोई रास्ता नहीं था। वह रिपंजल से मिलना चाहता था, इसलिए वह रोज वहां आता और छुपकर गाना सुनता। एक दिन उसने जादूगरनी को रिपंजल के बालों के सहारे ऊपर चढ़ते हुए देखा।
अब राजकुमार के मन में रिपंजल ने मिलने की इच्छा और भी प्रबल हो गई। जादूगरनी के जाने के बाद वह मीनार के पास गया और वही बात बोली, जो जादूगरनी उससे कहती, “ रिपंजल, रिपंजल अपने बालों को नीचे लटकाओ”।
यह सुनकर रिपंजल ने सोचा, “यह तो माँ (जादूगरनी) है” और अपने बाल नीचे लटका दिए। राजकुमार उसके बालों के सहारे ऊपर आया, रिपंजल ने जैसे ही उसे देखा तो वह बुरी तरह से डर गई। वह बोली, “तुम कौन हो, और यहां क्यों आए हो?”।
यह कहानी भी ज़रूर पढ़ें: Short Romantic Love Story In Hindi
राजकुमार ने उसे बहुत ही प्यार से समझाया कि वह रोज यहां उसका गाना सुनने आता था। उसे उसकी आवाज ओर उससे प्यार हो गया है। रिपंजल भी राजकुमार की सज्जनता पर मोहित हो गई। दोनों धीरे-धीरे मिलने लगे और एक-दूसरे को दिल से चाहने लगे।
रिपंजल ने एक दिन राजकुमार से बाहर की दुनिया देखने के सपने के बारे में बताया। तभी राजकुमार ने निर्णय किया कि वह उसे इस कैद से आजाद करवाकर उसे अपने साथ महल में ले जाएगा। राजकुमार अब रोज अपने साथ रेशम के कुछ धागे लेकर आता, जिससे रिपंजल एक रस्सी बनाने लगी, ताकि उसके सहारे वो दोनों यहां से भाग सके।
लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। एक दिन जादूगरनी ने राजकुमार को मीनार से नीचे उतरते हुए देख लिया। यह देखकर दुष्ट जादूगरनी बहुत ज्यादा गुस्सा हो गई और रिपांजल पर चिल्लाने लगी, “ मुझे लगा था, मैने तुझे बाहर की दुनिया से दूर रखा था, पर तू तो चुप चुप के इस राजकुमार से मिलती रही। तुझे इसकी सजा जरूर मिलेगी।”
यह कहानी भी ज़रूर पढ़ें: हार्ट टचिंग लव स्टोरी
गुस्से में दुष्ट जादूगरनी ने रिपंजल के बाल काट दिए और उसे रेगिस्तान में छोड़ आई। रिपंजल के बाल काटते ही वह बूढ़ी हो गई। उसने अब राजकुमार से बदला लेने की ठानी। दोपहर को जब राजकुमार आया तो रिपंजल रिपंजल चिल्लाने पर जादूगरनी ने उसके कटे हुए बालों को नीचे लटका दिया। जैसे ही राजकुमार उसपर चढ़ने लगा, तो जादूगरनी बोली, “तुम जिस लड़की की तलाश में आए हो, वो अब यहां नहीं है। तुमने उससे प्रेम करके सबसे बड़ी गलती की है। आज के बाद तुम कभी नहीं मिल पाओगे।”
यह कहकर उसने राजकुमार को धक्का दे दिया। राजकुमार पास की झाड़ियों में जा गिरा, जिसके कांटे उसकी आंख में चुभ गए और वह अंधा हो गया। कई महीनों तक राजकुमार जंगलों में भटकता रहा। उधर रिपंजल भी दिन रात राजकुमार को याद करके रोती रहती।
यह कहानी भी ज़रूर पढ़ें: एकतरफा प्यार
सच्चे प्यार की जीत हुई
एक दिन राजकुमार रिपंजल को ढूंढते ढूंढते उस रेगिस्तान में पहुंच गया, जहां दुष्ट जादूगरनी ने उसे छोड़ा था। रिपंजल के रोने की आवाज सुनकर वह राजकुमार उसके पास पहुंच गया। राजकुमार को देखकर रिपंजल दौड़ी दौड़ी उसके पास आई, और उसे गले लगा कर रोने लगी। जैसे ही रिपंजल के आंसू राजकुमार की आंखों पर गिरे, उसके आंखों की रोशनी फिर से वापस आ गई।
राजकुमार रापुंज़ेल को अपने महल ले गया। वहाँ उनका विवाह हुआ थोड़े दिनों बाद जब रिपंजल की कहानी राज्य में फैली की, बचपन में उसे एक जादूगरनी उठा कर ले गई थी तो यह सुनकर पड़ोसी राज्य के राजा रानी उसके पास आए। उन्होंने बताया कि रिपंजल उन्हीं की बच्ची है। उन्होंने उसकी बचपन की निशानी भी दिखाई जो अब तक रिपंजल के गले में थी। रिपाजंल को अब उसके माता पिता भी मिल गए। दोनों अब प्रेमपूर्वक जीवन बिताने लगे।
पढ़िए हमारी कुछ और शानदार कहानियाँ: