जबरदस्त मोटिवेशनल कहानी For Students: मोटिवेशनल कहानी छोटी सी

मनोरंजन की दुनिया में कुछ कहानियां हमे जीवन की अनोखी सीख देती है, तो वहीं कुछ कहानियां हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। ये कहानियां मुश्किल समय में आपके ओर आपके बच्चों को प्रोत्साहित करती हैं। 

इसी कड़ी में आज पढ़ते हैं एक मेहनती किसान की जबरदस्त मोटिवेशनल कहानी । जिसने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के चलते ना मुमकिन को भी मुमकिन कर दिखाया। ये कहानी आपके बच्चों में कुछ कर दिखाने का जोश पैदा करेगी, तो चलिए शुरू करते हैं….

सोनगढ़ गांव में रामलाल नाम का एक मेहनती किसान रहता था। वह अपनी छोटी-सी ज़मीन पर खेती करता था और कठिन परिश्रम से अपने ओर अपने परिवार के लिए दो जून की रोटी कमाता था। गांव में हर कोई उसकी मेहनत और ईमानदारी की तारीफ करता था। 

रामलाल को मेहनत करने में जोर नहीं आता था। लेकिन खेती करते समय उसे बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिनमें सबसे बड़ी कठिनाई थी उसकी ज़मीन के बीचों-बीच पड़ी एक विशाल चट्टान। 

खेती में परेशानी बनी चट्टान 

ये चट्टान काफी सालों से उसके खेतों में थी। उसे हटाना काफी मुश्किल था, उसके पिता ने कभी उसे नहीं हटाया था। खुद  रामलाल ने कई बार उसे हटाने का प्रयास किया परंतु वो सफल नहीं हुआ। 

एक दिन, रामलाल को खेत जोतने में काफी परेशानी हुई। उस दिन उसने ठान लिया कि वह इस चट्टान को हटाकर ही दम लेगा। बोलने में ये बात जितनी आसान थी, असल जिंदगी में ये उतनी सरल बात नहीं थी। एक बड़े चट्टान के टुकड़े को जमीन से हटाने में दांतों पसीना आ जाता है, लेकिन मन का विश्वास हर नामुमकिन काम को संभव बना देता है। 

यह कहानी भी ज़रूर पढ़ें: किसान और उसके चार बेटे

रामलाल ने किया चट्टान हटाने का निर्णय 

रामलाल ने अपनी पूरी ताकत से चट्टान को धकेलना शुरू किया, लेकिन चट्टान एक इंच भी नहीं हिली। थोड़ी देर में वह थक-हार कर वह वहीं बैठ गया। रामलाल सुस्ता ही रहा था कि, तभी उसके गाँव के एक बुजुर्ग व्यक्ति वहाँ से गुजरा। रामलाल की मेहनत करता देखकर वह बोला – “ जब तक तुम्हारे हाथ में जान है, कोशिश करते रहो, एक दिन तुम सफल जरूर होगे।”

बुजुर्ग की बात सुनकर रामलाल फिर से मेहनत करने लगा। वह चट्टान को धक्का लगा रहा था, की तभी उसने देखा कि चट्टान कुछ इंच सरक गई है। यह देखकर वो बहुत ज्यादा खुश हुआ। अब उसका उत्साह बहुत ज्यादा बढ़ गया। 

अब वह रोज मेहनत करने लगा और चट्टान धीरे – धीरे सरकने लगी। दिन पर दिन बीतने लगे, और रामलाल लगातार चट्टान को हटाने की कोशिश करता रहा। कुछ महीनो बाद आखिरकार वो दिन आ ही गया, जब रामलाल ने उस चट्टान को खेत से निकला दिया। 

यह कहानी भी ज़रूर पढ़ें: Educational Story In Hindi

रामलाल को मिला मेहनत का फल 

चट्टान हटाने के बाद रामलाल बैलों की मदद से खेत जोतने लगा। जैसे ही उसने चट्टान की जगह पर हल चलाया, उसे जमीन में कुछ दिखाई दिया। उसने जैसे ही वहां खुदाई की, तो उसे एक सोने की मटकी मिली, जिसमें बहुत सारे गहने थे। 

रामलाल अब समझ गया था कि ये उसके पूर्वजों का खजाना है, जो उसे उसकी मेहनत की वजह से मिला है। गहनों को बेचकर उसने खेती करने k औजार or जमीन खरीदी जहां वो मेहनत से खेती करने लगा। अपनी मेहनत के दम पर रामलाल गाँव के सबसे सफल किसानों में से एक बन गया। आज भी गांव में उसकी मेहनत की तारीफें होती है। 

यह कहानी भी ज़रूर पढ़ें: Very Short Stories In Hindi With Moral For Kids

सीख:

  • मेहनत और सच्ची लगन से हर मुश्किल काम को पूरा किया जा सकता है। 
  • मेहनत करते रहने से एक दिन सफलता जरूर मिलती है। 

उम्मीद है बच्चों को मेहनत करने की सीख देने वाली ये जबरदस्त मोटिवेशनल कहानी आपको पसंद आई होगी। अपने बच्चों को इसी तरह की और भी रोमांचक कहानियां सुनाने के लिए हमारे ब्लॉग की Top 10 Moral Stories In Hindi जरूर पढ़े। 

Leave a Comment