सस्ते के चक्कर में भूतिया घर लिया किराए पे, जानें आगे क्या हुआ?

आज राहुल बहुत खुश था, उसका दाखिला चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में जो हो गया था। वह काफी लंबे समय से वहां एडमिशन के लिए ट्राय कर रहा था। लेकिन दाखिला होने के साथ ही उसे वहां रहने की टेंशन भी होने लगी। दरअसल, राहुल को यूनिवर्सिटी में एडमिशन तो मिला लेकिन वहां के हॉस्टल में उसे रूम नहीं मिला था। ऐसे में उसने बाहर रहने का फैसला किया।

कॉलेज जाने के बाद उसे कुछ लड़के भी मिले जो अपने लिए रूम की तलाश कर रहे थे। इन लड़कों के नाम रवि, रमन और रोहित थे। चारों ने मिलकर यूनिवर्सिटी के आस पास ही दो रूम का मकान किराए पर लेने का सोचा। लेकिन यूनिवर्सिटी के पास सभी मकान बहुत ज्यादा महंगे थे। 

कई दिनों की तलाश के बाद उन्हें यूनिवर्सिटी के पास एक पुराना, लेकिन सस्ता मकान मिल गया। इस मकान का किराया केवल 12,000 रुपए था। ये मकान एक आंटी का था, जो अब वहां नहीं रहती थी। रवि, रमन, रोहित और राहुल चारों ने उसी दिन उस उस घर में शिफ्ट कर लिया। आंटी ने इन लड़कों को घर की चाबी देते हुए एक नसीहत दी,  की रूम के कबर्ड में रखे बक्से को मत खोलना । 

Bhutiya Ghar

यह भी पढ़ें: भूतिया स्कूल की डरावनी कहानी – बिल्ली चुड़ैल का खौफनाक राज

आखिर उस बक्से में ऐसा क्या था, जो आंटी ने उसे खोलने से मना कर दिया ? 

चारों उसी मकान में साथ रहने लगे। देखते ही देखते वो चारों दोस्त बन गए। वो साथ यूनिवर्सिटी पढ़ने जाते ओर शाम को मिलकर खाना बना बनाते। सबकुछ अच्छा चल रहा था,  लेकिन धीरे-धीरे उनके साथ अजीब-अजीब घटनाएं होने लगीं। रात को अक्सर उन्हें एक आवाज सुनाई देती थीं। कई बार उन्हें लगा, जैसे कोई फुसफुसा रहा हो। कई बार तो उनके सोने के बाद उनके कमरों का दरवाजा भी खुल जाता था। लेकिन उन्हें लगा कि ये सब उनका वहम है। 

इन सब के साथ उनके साथ एक चीज ओर हो रही थी, धीरे–धीरे उनके बर्तन भी गायब हो रहे थे। एक दिन चारों खाना बना रहे थे और उन्हें कड़ाही की जरूरत थी। राहुल ने बर्तनों में काफी देखा, लेकिन उसे कढ़ाई नहीं मिली। राहुल ने रवि से कहा कि जाकर तुम कढ़ाई ले आओ। रवि को आलस आ रहा था उसने कहा की मैंने आंटी की बक्से में बर्तन रखे देखें हैं। क्यों न हम उन्हीं का इस्तेमाल कर लें, वैसे भी आंटी तो यह आती नहीं है। राहुल ने मना किया लेकिन बाकी सभी को रवि की बात सही लगी और उन्होंने वह बक्सा खोलकर बर्तन इस्तेमाल कर लिए। 

यह भी पढ़ें: भानगढ़ किले की सबसे डरावनी कहानी

बॉक्स खोलना रवि की सबसे बड़ी गलती थी 

वह बक्सा खोलने के बाद चारों के साथ अजीबो – गरीब घटनाएं और भी बढ़ने लगीं। एक रात राहुल सो रहा था तो उसे लगा कि कोई उसके बाल खींच रहा है। जब उसने आंखें खोली तो कमरे में अंधेरा छाया हुआ था और वहां कोई नहीं था। वहीं एक रात रवि ने देखा कि उसकी किताबें खुद-ब-खुद अलमारियों से गिर रही हैं। ये देखकर वो बुरी तरह से डर गया और उससे अपने बाकि सभी को भी जगा दिया। किताबों को अपने आप गिरते देखकर, वो भी  डर गए। इतने में ही उन्हें एक आवाज सुनाई दी,  यह घर हमारा है हम सालों से यहां रह रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Chudail Ki Kahani In Hindi

ये आवाज आखिर किसकी थी ? 

आवाज सुनकर चारों बुरी तरह से डर गए। जैसे तैसे उन्होंने रात काटी और सुबह होते ही आंटी को फोन लगाया। उन्होंने आंटी को सारी बात बताई। ये सुनकर आंटी तुरंत ही घर पर आई, और लड़कों से पूछा, कि क्या उन्होंने वह बक्सा खोला था तभी राहुल ने कहा कि हां हमें कुछ बर्तनों की जरूरत थी तो हमने उसे बक्से में से बर्तन निकले थे। 

आंटी ने बताया की दरअसल कुछ साल पहले यहां पर एक कपल किराए पर रहता था। एक दिन उन दोनों की अचानक से मौत हो गई थी। घटना के बाद उनके साथ भी काफी अजीबों गरीब घटनाएं हुई थी। जिसके बाद उन्होंने घर में सुंदर कांड का पाठ करवा कर उस कपल के पूरे सामान को एक बक्से में बंद कर दिया था। उसके बाद ये घटनाएं होना बंद हो गई थी। जो बर्तन इन चारों दोस्तों ने इस्तेमाल किए थे, वो उन्हीं के थे। और वो आवाज उस कपल की थी। 

यह भी पढ़ें: हवेली में छुपा काला साया: क्या विजय श्राप को खत्म कर पाया?

भुतिया घर से कैसे बाहर निकले चारों दोस्त ?

आंटी की बात सुनकर चारों ने घर खाली करने का निर्णय लिया। आंटी ने भी उनकी बात मान ली और उन्हें बिना किसी झंझट के मकान खाली करने दिया। नया मकान ढूंढने में उन्हें कुछ समय लगा, लेकिन आखिरकार उन्हें एक अच्छा सा मकान मिल गया। इस नए मकान में वे बहुत खुश थे। राहुल भी अब मन लगा कर पढ़ाई कर पा रहा था। नए मकान में उनके साथ कभी कोई अजीबोगरीब घटना नहीं हुई। वहीं आंटी ने उस मकान को फिर से पूजा पाठ करके बन कर दिया, ओर उस घर को कभी भी किराए पर न देने का निर्णय किया। 

इस घटना से दोस्तों ने एक सबक सीखा कि कभी भी किसी पुराने मकान को बिना जांचे-परखे किराए पर नहीं लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: भूतिया हवेली की रहस्य्मयी कहानी

Leave a Comment