कुलधरा गांव की कहानी: Kuldhara Village Story In Hindi

कुलधरा गांव का रहस्य: क्या आपने भूतिया गांव देखा है? अगर नहीं तो, आज हम आपको बताएंगे राजस्थान के सबसे हॉन्टेड गांव की कहानी। यह एक ऐसा गांव है, जहां सदियों पहले बहुत से लोग रहा करते थे। पूरा दिन गांव में लोगों की आवाजाही और चहचहाहट लगी रहती थी। लेकिन यह रातों रात ये गांव उजड़ गया। 

यह गांव है कुलधारा, जो आज इतिहासकारों, पर्यटकों और भूत-प्रेत की कहानियों में दिलचस्पी रखने वालों को अपनी ओर खींचता है। कहते हैं कि यह गांव रातोंरात उजड़ गया और फिर कभी आबाद नहीं हुआ। लेकिन क्यों? क्या इस गांव पर कोई श्राप था? या फिर ये गांव किसी सामाजिक विद्रोह की अनकही दास्तान है ? तो चलिए पढ़ते हैं क्या है कुलधरा गांव की कहानी…

क्या है कुलधरा गांव का इतिहास? 

राजस्थान की गोद में बसा कुलधरा गांव जैसलमेर से मात्र 18 किलोमीटर दूर ही स्थित है। यह गांव 13वीं शताब्दी के आसपास पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा बसाया गया था, जो पाली से आए किसानों और व्यापारियों का एक समृद्ध समुदाय था। लेकिन 19वीं सदी की शुरुआत में इस गांव के लोगो ने एक।ही रात में पूरा गांव खाली कर दिया, और उसके बाद ये गांव कभी नहीं बसा। 

पालीवाल ब्राह्मण की लड़की पर आया सलीम सिंह का दिल 

आज से करीब 200 साल पहले जैसलमेर का दीवान सलीम सिंह था, जो बहुत ही जालिम और क्रूर था। उसने लोगों पर तरह तरह के टैक्स लगाए हुए थे। एक दिन वह कुलधरा गांव आया, जहां उसने गांव के मुखिया की पुत्री को देखा। 

उसकी खूबसूरती को देखकर सलीम सिंह इस कदर दीवाना हो गया, कि उसने मुखिया ब्राह्मण की बेटी से विवाह करने का निश्चय कर लिया। लेकिन लड़की ने सलीम सिंह से विवाह करने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि वह ऐसे आदमी से शादी नहीं करना चाहती जो लोगो पर अत्याचार करता हो। 

यह भी पढ़ें: Chudail Ki Kahani In Hindi

एक रात में ही क्यों खाली हुआ कुलधरा गांव?

लड़की की बात सुनकर सलीम सिंह भड़क गया और गांव में रहने वाले लोगों को धमकी दी, कि अगर वह उससे शादी नहीं करती है तो वह सभी लोगों को मार देगा। ऐसे में गांव के सभी पंचों ने एक सभा बैठाई। इस सभा में तय किया गया कि अपनी बेटी की इज्जत बचाने के लिए वह सभी ने एक साथ गांव छोड़ने का निश्चय किया। 

उस रात गांव का एक एक आदमी रातों रात गांव को खाली करके चले गए। जाते जाते ब्राह्मणों ने इस गांव को श्राप भी दिया, जिस वजह से ये गांव आज तक नहीं बस पाया।

कहते हैं कि तब से ये गांव पूरी तरह से विरान पड़ा है। शाम होती है इस गांव में पैरानॉर्मल एक्टिविटी होती है, जिस वजह से इसे भूतिया गांव भी कहा जाता है। इस गांव से जुड़ी बहुत सी भूत की कहानियां भी फेमस है।

निष्कर्ष :

कुलधरा गांव अपने भीतर बहुत से रहस्यों को समेटे हुए है। वर्तमान में यह एक टूरिस्ट प्लेस है, जहां दिन में लोगों को आने जाने की परमिशन है। उम्मीद है ये कहानी आपको बहुत पसंद आई होगी। अगर कहानी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। 

FAQs: कुलधरा गांव के रहस्य से जुड़े अनोखे प्रश्न

Q.1– भारत में सबसे डरावना गांव कौन सा है?

Ans – भारत का सबसे डरावना गांव कुलधरा है, जो राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित है। 

Q.2 – कुलधरा गांव क्यों छोड़ दिया जाता है?

Ans – जैसलमेर के दीवान सलीम सिंह के अत्याचारों से परेशान होकर यह के लोग एक रात में ही पूरा गांव खाली करके चले जाते हैं। 

Q.3 – राजस्थान में कुलधरा गाँव कहाँ स्थित है?

Ans – कुलधरा गांव, जैसलमेर जिले से लगभग 18 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। 

Q.4 – कुलधरा गांव एक रात में क्यों खाली हो गया था?

Ans – कुंवारी लड़की के सम्मान और अपने आत्मसम्मान के लिए सभी पंचों ने एक रात में ही गांव को खाली करने का फैसला लिया।

Leave a Comment