अगर आप गांव की पृष्ठभूमि से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, तो आज हम आपको एक गांव की कहानी बताएंगे। इस कहानी में मनोज जो एक गांव का लड़का है, वह अपने हुनर से गांव में रहकर ही सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचता है। इस दौरान उसकी जिंदगी में बहुत उतार चढ़ाव भी आते है, लेकिन उसकी पत्नी उसे एक नई राह दिखाती है। अब यह पूरी कहानी क्या है जानने के लिए पढ़े Village Story In Hindi….
Village Story In Hindi : मनोज, सोलापुर गांव में अपने माता पिता के साथ रहता था। उसके पिता एक कुम्हार थे, जो गांव में मिट्टी के बर्तन बनाकर बेचा करते थे। इस काम से मुश्किल से उनका घर चल पाता था, लेकिन मनोज के पिता को इस काम में ही संतुष्टी मिलती थी। मनोज बचपन से अपने पिता को यह काम करते देखता था। ऐसे में मिट्टी से खेलते-खेलते उसमें भी वही हुनर बस गया। अब वह भी अपने पिता के साथ मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करने लगा।
मां ने की शहर जाने की जिद
मनोज की मां शीला को यह बिलकुल भी पसंद नहीं था। वह हमेशा से चाहती थी की उसका बेटा शहर जाकर कोई अच्छी नौकरी करे, और बड़ा आदमी बने। वह बार-बार उसे समझाती और कहती, ” बेटा, इस गांव में क्या रखा है? तुम्हारे पिता सालों से यह काम के रहे हैं, लेकिन आज तक आज तक वो हमारी सामान्य जरूरतों को पूरा करने के अलावा कुछ नहीं कर पाए। तुम यह काम करने की बजाय शहर जाकर कोई काम क्यों नहीं करते, वहां तुम्हे अच्छे पैसे भी मिलेंगे।”
अपनी मां की बात सुनकर मनोज बोला, “मां मैं मिट्टी से जुड़ा लड़का हूं,मुझे शहर की चकाचौंध नहीं भाती। तुम देखना मैं गांव में रहकर ही अच्छे पैसे कमाऊंगा। एक दिन तुम्हे भी मुझ पर जरूर गर्व होगा। यह सुनकर मनोज के पिता रघुदास बहुत खुश हुए और अपने बच्चे को मजबूत बर्तन बनाने के गुर सिखाने लगे।
समय बीतता रहा, मनोज अब शादी के लायक हो गया था। पड़ोस के गांव से उसके लिए शादी का एक रिश्ता आया। मनोज के घरवालों को लड़की अच्छी लगी, तो उन्होंने उसकी शादी तय कर दी। थोड़े दिनों के बाद धूम धाम से मनोज और रुचिका की शादी हुई।
यह कहानी भी ज़रूर पढ़ें: Family Story In Hindi
शादी के बाद बदली मनोज की जिंदगी
शादी के बाद मनोज की मां ने अपनी बहु से कहा, “बेटा, मैं चाहती हूं कि तुम खुश रहो, लेकिन यहां गांव में पैसे कमाने के इतने साधन नहीं हैं। अब तुम मेरे बेटे को। समझाओ की वो गांव जाकर कोई नौकरी करे, ताकि तुम्हारा जीवन आराम से कटे।”
सास की बात सुनकर रुचिका ने अपने पति मनोज से शहर जाकर नौकरी करने को कहा, लेकिन मनोज से साफ इनकार कर दिया की वह गांव छोड़कर नहीं जाएगा। उस समय रुचिका को थोड़ा बुरा तो लगा, पर धीरे-धीरे उसने अपने पति के काम में रुचि देखी और उसे समझ आने लगा कि वह जो कर रहा है, उसमें कुछ खास बात है।
एक दिन रुचिका ने मनोज से कहा, “ तुम जो यह अनोखे सुराहीदार बर्तन बनाते हो, गांव में इनकी ज्यादा मांग नहीं है। लेकिन हम अगर इन बर्तनों को। मेले में बेचेंगे तो हमे इसके अच्छे दाम मिल जाएंगे। मैंने अपने गांव के मेलों में इस तरह के बर्तन बिकते हुए देखे हैं।” मनोज को अपनी पत्नी की बात में समझदारी नजर आई।
यह कहानी भी ज़रूर पढ़ें: Friendship Story In Hindi
गांव में रहकर कमाया अच्छा मुनाफा
अगले दिन मनोज रुचिका के साथ मिट्टी के बर्तन बेचने के लिए मेले में गया। शुरू में ग्राहक आने में समय लगा, लेकिन एक बार ग्राहक आने के बाद शाम तक उनके सारे बर्तन बिक गए। इसके अलावा मनोज को सुराहीदार मटकों के ऑर्डर भी मिले। शाम को घर लौटने के बाद मनोज ने पूरे दिन की कमाई अपने माता पिता के हाथ में रख दी और बोले, “ मां आज हमे अच्छा खासा मुनाफा हुआ है। लोगों को मेरे सुराहीदार मटके बहुत पसंद आए। उन्होंने और मटकों की मांग की। है। लगता है अब हमारे दिन सुधार जायेंगे।”
यह देखकर मनोज के। माता पिता दोनों बहुत खुश हुए और अपनी बहु की समझदारी की प्रशंसा करने लगे। मनोज ने भी अब और ज्यादा मेहनत करना शुरू कर दिया। वह आस पास के सभी गांवों में लगने वाले मेलों में जाता और अपने अनोखे मिट्टी के बर्तन बेचकर अच्छा मुनाफा कमाता।
यह कहानी भी ज़रूर पढ़ें: Bhai Bahan Ki Kahani
हुनर से मिली नई पहचान
मनोज के पिता भी अब इस काम में उसका साथ देने लगे। मनोज ने अब इस काम में और ज्यादा मेहनत करना शुरू कर दिया। अब वह सिर्फ साधारण बर्तन नहीं बनाता था, बल्कि मिट्टी से फ्रिज और अलमारी जैसी अनोखी चीज़ें भी बनाता। धीरे धीरे उसकी प्रसिद्धिता इतनी फैल गई कि शहरों से भी उसे मिट्टी के बर्तन बनाने के ऑर्डर मिलने लगे ।
मनोज अब गांव में रहकर ही अच्छा पैसा कमाने लगा। उसकी मां, जो कभी उसे शहर भेजने की जिद करती थीं, अब गर्व से सबको बताती थीं, “मेरा बेटा मिट्टी से सोना बना रहा है।” इसके बाद उसने कभी भी उससे शहर जाने की जिद नहीं की। अब मनोज का परिवार गांव में ही हंसी खुशी अपना जीवन जी रहा था।
सीख :
सफलता कभी बैठे बिठाए नहीं मिलती है, उसके लिए आपको मेहनत करनी होगी। अगर आपमें हुनर है तो आप कहीं भी रहकर पैसे कमा सकते हैं।
पढ़िए हमारी कुछ और शानदार कहानियाँ: